
कटनी। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दग बाजी करने वालों पर नकेल कसने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत चौकी बस स्टैंड थाना कोतवाली पुलिस टीम ने शुक्रवार को गश्त के दौरान बस स्टैंड में तीन लोग जो नशे में हुडदंग कर रहे थे हाकम सिंह पिता सीताराम राजपूत उम्र 42 साल निवासी कैलवार खुर्द, दुर्गा प्रसाद पिता बंसी लाल कुशवाह उम्र19 साल निवासी ग्राम कुंदन थाना बहोरीबंद, दीपक कचेर पिता दुर्गा कचेर उम्र 40 साल निवासी नदी पार थाना कोतवाली को मौके तस्दीक करने उपरांत तीनों को अशांति व्यस्था भंग करते पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही मौके पर पकड़े गए तीनों युवको को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
Post Views: 287






