
कटनी कोतवाली पुलिस ने चंद्र घंटे में चाकू बाजी की घटना अंजाम देने वाले युवकों को दबोचा बतादे की सरेआम बीच बाजार भारत बूट हाउस के पास ई रिक्शा चालक पर चाकू से हमला करने वाले अज्ञात युवकों की पहचान करते हुए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने बाउण्ड ओवर कराया जा रहा है।
बहरहाल गुरुवार की देर शाम को अस्पताल पुलिस चौकी से थाने में सूचना मिली कि एक व्यक्ति को सब्जी मंडी मोड़ स्टेशन रोड़ के पास से घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया है, जिसके शरीर में कई जगह चाकू मारने के निशान है। मिली सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली से पुलिस बल को भेजकर घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया। उपचार के दौरान घायल व्यक्ति से पूछतांछ पर उसने अपना नाम सुभाष कुमार साहू पिता दयाली राम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम परसेल थाना बड़वारा जिला कटनी का होना बताया। साथ ही घायल व्यक्ति ने बताया कि वह किराए से ई-रिक्शा चलाता है। दिनांक 10.10.2024 को दोपहर के करीब 04.30 बजे अपने ई-रिक्शा से रेल्वे स्टेशन से सुभाष चौक की ओर जा रहा था, तभी सब्जी मंडी मोड़ के तरफ से दो लड़के जिनकी उम्र करीब 20-25 साल होगी, एक स्पोर्ट्स मोटर सायकल को काफी तेज रफ्तार में चलाकर लाए और ई-रिक्शा से हल्का सा टकरा गए। फिर वे दोनों वहीं पर अपनी बाईक खड़ी किए और गाली गलौज करते हुए बोले की कैसे ऑटो चलाता है। तब मैं बोला की मैं तो ठीक से ही चला रहा हूं, आप लोग ही इतनी तेज गाड़ी चलाकर आए और मेरे ऑटो में टक्कर मार दिए। इतना सुनते ही एक लड़के ने मुझे पकड़ लिया और दूसरे लड़के ने अपने पास रखे चाकू से दनादन वार करते हुए मेरे पेट, पीठ व चेहरे में बाएं तरफ लगभग 07 जगहों पर चाकू मारा। जिससे पूरे शरीर से खून बहने लगा, मैं बचाने के लिए चिल्लाया तो मेरे आटो में बैठे अजय सिंह व मोनू साहू आकर बीच बचाव किए। फिर दोनों लड़के अपनी बाईक उठाकर जाते हुए बोले कि दोबारा हम लोगों से बहस किया तो जान से खत्म कर देगें। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। आहत की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कटनी में अप.क्र. 729/2024 धारा 296, 118(1), 351(3), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
कटनी पुलिस अधीक्षक द्वारा त्यौहारों के दौरान सरेआम चाकूबाजी की घटना घटित करने वाले अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें तत्काल गिरफ्तार करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
आहत व्यक्ति घटना घटित करने वाले आरोपियों को जानता नही था और आरोपी घटना कारित करने के बाद मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, जो लड़ाई झगड़ा होने की बात तो बताए, पर आरोपियों के बारे में कोई जानकारी नही होना बताए। आरोपियों की पहचान हेतु घटनास्थल के आसपास लगे कैमरों के सी.सी.टी.व्ही फुटेज प्राप्त किए गए एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से अज्ञात लड़कों के बारे में जानकारी एकत्रित करने के प्रयास किए गए। जो जल्द ही आरोपियों की पहचान सुमित निषाद पिता मूलचंद निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी के.डी.सी कालेज के पीेछे चक्की घाट कुठला एवं दूसरा विधि विरूद्ध बालक निवासी छोटी खिरहनी कटनी के रूप में होना ज्ञात हुआ। आरोपियों के बारे में पतासाजी कर उन्हें चंद घंटों में ही गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। आरोपियों के कब्जें से घटना में प्रयुक्त स्पोर्ट्स बाईक व चाकू जप्त किया गया है, जिनसे पूंछताछ जारी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम-1. सुमित निषाद पिता मूलचंद निषाद उम्र 19 वर्ष निवासी केडीसी कालेज के पीेछे चक्की घाट कुठला
2. विधि विरूद्ध बालक – उम्र 17 वर्ष निवासी छोटी खिरहनी थाना एनकेजे जिला कटनी
आरोपियों की गिरफ्तारी में विशेष भूमिका-
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. आशीष कुमार शर्मा, उप.निरी. अरूणपाल सिंह, प्र.आर. अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, अजीत मिश्रा, आर. अजय प्रताप सिंह, अमित सिंह, उपेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।






