
कटनी बरही थाना में आगामी होने वाले दुर्गा स्थापना व दशहरा पर्व को लेकर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और पत्रकारो के समक्ष शांति समिति कि बैठक कर आगामी कार्यक्रम कि रूपरेखा पर चर्चा की गई जिसमे नगर प्रशासन द्वारा उपस्थित दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों एवम ग्रामीणों से नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों में होने वाले कार्यक्रम और प्रतिमा विसर्जन को लेकर बारी-बारी से जानकारी लेते हुए पूजा के दौरान पूजा पंडालों के सामने खामियों को अविलंब दूर करने हेतु कहा गया साथ ही उपस्थित लोगों ओर उत्सव समिति सदस्यों से दशहरा पूजा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी शैलेंद्र यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों के पूजा पंडालों में होने वाली कार्यक्रम के दौरान लगातार पुलिस की गश्ती बढ़ाई जायेगी, एवम अवैध शराब पर रोक लगाते हुए पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पूरी तरह से नकेल कसी जायेगी। प्रतिमा विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था को बनाए रखते हुए तय मानक के अनुसार ही डीजे बजाने के लिए उत्सव समिति के सदस्यों से एवं मौजूद डीजे संचालको से अपील की गई। इसके अलावा डीजे संचालको को कहा गया कि पंडालो में धार्मिक गाने ही बजाया जाए फूहड़ गाने बजाने कि शिकायत प्राप्त होने पर बैधानिक कार्यवाही की जायेगी साथ ही साथ कहा गया कि शासन के निर्देशानुसार ही कार्यक्रम हो त्यौहार को लेकर हमारी ओर से पूरी तैयारियां हो चुकी है मैं जनमानस से आग्रह करता हूं कि आपका भी सहयोग प्राप्त हो जिसमें व्यवस्था बनाने में आसानी हो एवं शांति पूर्ण रूप से दशहरा त्यौहार सम्पन्न हो सके।
इस दौरान भाजपा बरही मण्डल के जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी एवं प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों समेत विभिन्न गांव से आए गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







