
कटनी।आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक कटनी से मिले निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को सक्रिय किया गया है। इस दौरान थाना रंगनाथ नगर लक्ष्मी पान भंडार के पास एक युवक धारदार चाकू लिए वहां से निकलने वाले लोगों को डरा धमका रहा था मिली सूचना पर थाना रंगनाथ प्रभारी नवीन नामदेव द्वारा गस्त कर रही पुलिस को मौके पर भेजा जहा आरोपी धीरज वंशकार पिता दीपक वंशकार उम्र 24 साल निवासी गड्ढा टोला भट्टा मोहल्ला को गिरफ्तार करते हुए धारदार चाकू को पुलिस ने जप्त किया और आरोपी को थानें लाया गया।
जहा आरोपी युवक पर आर्म्स एक्ट के तहत रंगनाथ पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को जिला जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रंगनाथ नगर उप निरीक्षक नवीन नामदेव
प्र.आर.अर्जुन तिवारी, आर अंकित, आर. वीरेन्द्र, आर. अमित, म.आर. रूचिका एंव अन्य स्टाफ की
सराहनीय भूमिका रही।






