जेसीबी मशीन के बकेट से युवक पर हमला करने वाले चालक को जेसीबी सहित रंगनाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटनी। 2 सितंबर 2024 को चार बजे के आस पास कटायेघाट मोड के पास जेसीबी चालक के द्वारा शुभम तिवारी उर्फ अतुल तिवारी युवक पर जेसीबी के बकेट गिराने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया था जिसका सोशल मीडिया में वीडियो लगातार वायरल हो रहा था. घटना घटित होनें पर तत्समय रंगनाथनगर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला चिकित्सालय में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया था जहाँ पर उसका इलाज लगातार जारी है. पुलिस ने अज्ञात जेसीबी चालक के उपर गंभीर उपहति कारित करने तथा अन्य धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में घटना कर फरार आरोपी की तलाश एवं घटना मे प्रयुक्त जेसीबी की तलाश हेतु थाना प्रभारी रंगनाथनगर नवीन नामदेव के नेत्तृव में टीम गठित कर तलाश की गयी जिसमे आरोपी नीरज उर्फ राजेन्द्र रावत द्वारा घटना कारित करने के बाद से कटनी से बाहर फरार हो गया था पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये आरोपी नीरज उर्फ राजेन्द्र रावत को हिरासत में लिया गया एवं घटना में प्रयुक्त जेसीबी को जप्त किया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी में उनि नवीन नामदेव, सउनि बहादुर सिंह एवं प्र.आर. अर्जुन तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING