शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर में घुसी कार, तीन की मौत, एक गंभीर

मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मक्सी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 52 सिरोलिया ब्रिज पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे 52 में डिवाइडर से जाकर टकरा गई।

हादसे में दो महिला और एक पुरुष की मौत होना बताई गई, जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। मृतकों में डॉक्टर प्रमोद जैन की पत्नी उषा जैन, बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी आरके जोशी और उनकी पत्नी आशा जोशी शामिल हैं।
हादसा इतना ह्रदय विदाराक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि देवास निवासी डॉक्टर अग्रवाल और उनका परिवार शाजापुर से देवास जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

घटना में घायलों को देवास हॉस्पिटल रवाना किया गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं डॉ प्रमोद जैन को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में डॉक्टर प्रमोद जैन, उनकी पत्नी आशा जैन, उनके साथी पूर्व बीएसएनएल के एसडीओ राजेंद्र जोशी और उनकी पत्नी सभी शाजापुर की ओर से देवास जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी मक्सी भीम सिंह पटेल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां तीन लोगों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING