
कटनी। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन म. प्र. के आव्हान पर जिला शाखा कटनी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं मुख्य सचिव म. प्र. शासन भोपाल को कलेक्टर कटनी के माध्यम से 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन पत्र में मुख्य रूप से जनवरी 2024 से 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने एवम 6 वें एवं 7 वे वेतन आयोग का 32 एवं 27 माह का एरियर्स का भुगतान, राज्य पुर्नगठन आयोग की धारा 49 (6) को समाप्त करना, पेंशनरों की अस्वस्थता के लिए चिकित्सा की समुचित व्यवस्था करना, आयुष्मान योजना का लाभ दिया जाना , सेवानिवृत्ति के 65 वर्ष प्रारंभ से 5 प्रतिशत, 70 वर्ष पर 10 प्रतिशत, 75 वर्ष पर 15 प्रतिशत, 80 वर्ष के प्रारंभ से 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन स्वीकृति करने जैसे मुद्दों पर पत्र सोपा गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनंत कुमार तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष एस. के. पाठक, सचिव ओ.पी.तपा, कोषाध्यक्ष जे.पी. हल्दकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.एल. सोनी, मदन चौरसिया, राघवेन्द्र परौहा, अशोक पाण्डेय, रामशंकर पाण्डेय, नरेश पाण्डेय, दिनेश बड़गैया, बल्देव प्रसाद परौहा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती ऊषा दुबे, विजय कुमार तिवारी, साधूराम पाण्डेय, एम. एल. निगम, यू. पी. उपाध्याय,जे.पी. वर्मा, प्रफुल्ल तिवारी की उपस्थिति रही ।







