



कटनी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आव्हान किया था। आज पूरा देश में प्रत्येक नागरिक वा प्रशासनिक अधिकारी एक पेड़ मां के नाम लगा रहे है। एक पेड़ मां के नाम अभियान को रेखांकित करते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने लगभग साढ़े 5 करोड़ पेड़ लगाने का निर्णय किया है। उसी सिलसिले में अलग-अलग जिलों में ये अभियान बारिश में चलाया जा रहा है। पौधा रोपण की आपको ऐसी तस्वीर अलग-अलग जिलों से देखने को सामने आ रही है लेकिन सवाल यह है पौधा लगा देना बड़ा आसान होता है। इन्हें पोषण देने वाला पानी देने वाला कोन होगा जिससे यह अपने यौवन अवस्था में पहुंच सके और यह अपने आप विकसित हो सके। अगर बात करें तो इन रोपे गए पौधों को लगाते समय फोटो खिंचवा लेना अलग बात हैं। लेकिन बाद में इन पौधों का ध्यान नहीं रखा जाता और यह पौधे विकसित होने के पहले ही समाप्त हो जाते हैं।
बहरहाल हमारी जरूरत के हिसाब से बनाए गए हाईवे के दौरान अनगिनत पेड़ों को जमींदोज कर दिया गया जिस वजह से गर्मी के समय पर अत्यधिक तापमान लोगों ने महसूस किया। हालांकि इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए भारत के हर एक नागरिक को एक पेड़ लगाना अति आवश्यक है। जिससे उन पेड़ों की जो हमारी जरूरत के हिसाब से काटे गए उसकी पूर्ति हो सके। अमूमन जिससे समय पर वर्षा हो एवं गर्मी के समय तापमान कम महसूस हो सके। बात करे तो हमारे जीवन में पेड़ों की महत्वता के साथ-साथ आवश्यकता अधिक है। जिससे हमारे साथ साथ पशु पक्षियों एवम अन्य जीव जंतुओं का जीवन सुरक्षित हो सके।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पहुंचे बहोरीबंद “एक पेड़ मां के नाम”अभियान के तहत थाना परिसर में किया पौधा रोपण
कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया शुक्रवार के दिन बहोरीबंद थाना पहुंचे जहां उन्होंने पहले मालखाना एवम शस्त्रागार का निरीक्षण किया उसके बाद थाने में मोजूद स्टाफ से परिचय लिया तत्पश्चात एक पेड़ मां के नाम के तहत उन्होंने थाना परिसर में थाना प्रभारी के साथ एक पेड़ लगाकर अपने अधीनस्थ स्टाफ को यह संदेश दिया कि आप भी एक पेड़ जरूर लगाए जिससे परिसर में सुंदरता के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन आप सबको मिलती रहे।