
कटनी जिला के बड़वारा थाना क्षेत्र से स्थानीय भाजपा युवा नेता को पिता के नम्बर पर फोन कर धमकाने का मामला प्रकाश में आया है अज्ञात आरोपी द्वारा न सिर्फ धमकी दी गई बल्कि ये तक कहा गया कि तुम्हारा बेटा किडनैप हो चुका है इतनी बात सुन फोन कट होते ही युवा नेता के पिता द्वारा अपने लड़के को फोन लगाया गया और उसको इस गम्भीर विषय को लेकर अवगत कराया गया।
बता दें कि बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम रोहनिया निवासी भाजपा मीडिया विभाग के संयोजक खेमचन्द यादव के पिता के पास अनजान नंबर से कॉल आया और बोला गया की आपके बेटे को हमने किडनैप कर रखा है हला कि किडनैपिंग की घटना झूठी निकली चूंकि जिसके नाम पर धमकी दी गई थी वो सुरक्षित अपने गांव में हैं इस सम्बंध को लेकर खेमचंद यादव ने थाना प्रभारी से इसकी शिकायत करते हुए कहा कि मेरे को और मेरे परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा जिससे भय का माहौल बना हुआ है वही इस सम्बंध को लेकर पीड़ित युवा नेता खेमचंद यादव ने बड़वारा थाना प्रभारी को अपने लेटर पेड के साथ लिखित आवेदन देते हुए दोषी पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। बहरहाल बड़वारा पुलिस द्वारा भाजपा नेता के आवेदन के आधार पर जांच सुरु कर दी गई है।







