
नरसिहपुर। गड़रवारा की 12वीं में 92 %अंक हासिल करने वाली भूमि कोचर बाल भारती एनटीपीसी गाडरवारा की छात्रा हैं.भूमि ने टोटल 500 में से 460 अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल कर पूरे गाडरवारा के साथ जिले का नाम रोशन किया
.वही पुणे मे सीए की तैयारी कर रही वॉइस ऑफ़ इंडिया चैनल के संवाददाता ने भूमि से उनके स्टडी पैटर्न के बारे में खास बातचीत की है।
जहां बातचीत करते हुए भूमि कोचर ने बताया कि वह अपनी इस सफलता से काफी खुश हैं. उन्होंने बताया कि उनके सारे पेपर्स अच्छे गए थे. ऐसे में उनके माता-पिता भी काफी खुश हैं. भूमि के माता नेहा कोचर हाउस वाइफ और पिता मनोज कोचर है जो फर्म कोचर वस्त्रालय के प्रबंधक है।
करियर के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया कि उनका कामर्स सब्जेक्ट में काफी इंट्रेस्ट है. अभी मे सीए फाउडेशन कर रही हूं ।
कैसे करती थीं पढ़ाई
स्टडी पैटर्न के बारे में बात करते हुए भूमि ने बताया कि उन्होंने बोर्ड एक्जाम से पहले एक टाइम टेबल बनाया था, जिसमें उन्होंने हर सब्जेक्ट के लिए स्टडी और रिविजन का टाइमिंग सेट किया था. उनके स्कूल में दिसंबर से ही कई सारे प्री एक्जाम कंडक्ट कराए जा रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें तैयारी करने में काफी मदद मिली भूमि ने बताया कि वह दिन में 5 से 6 घंटे के बीच पढ़ाई करती थीं, भूमि कोचर ने अगले साल बोर्ड की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स के लिए खास टिप्स देते हुए बताया कि ‘हर बच्चे का अपना सेपरेट पैटर्न होता है, उसी के हिसाब से पढ़ाई करें, बिल्कुल भी स्ट्रेस ना लें और परीक्षा में अपना बेस्ट दें।








