माधवनगर पुलिस ने अपहृत बालिका को जबलपुर से किया दस्तयाब किया परिजनों को सुपुर्द

 

कटनी।अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन एवं डॉ. संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति ख्याति मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर के नेतृत्व में पुलिस स्टॉफ ने लगातार अपहृत बालक,बालिकाओ एवं महिला,पुरूषों की तलाश पतासाजी कर दस्तयाब कर उनके माता पिता के सुपुर्द कर बिछड़े हुए परिवार के सदस्य को मिलाया बतादे की 13/05/2024 को जबलपुर से एक अपहृत युवती को दस्त्याब कर कानूनी प्रक्रियाओं के पश्चात उनके परिवार को सुरक्षित सुपूर्द किया गया।

दरासल 22/06/2022 को उक्त बालिका जो घर में बिना बताये चली गई थी जिसकी गुमसुदी की शिकायत के बाद लगातार तलाश की गई लेकिन उसकी किसी प्रकार की जानकारी हासिल नहीं हुई पुलिस के लगातार प्रयास के बाद आखिरकार सफलता हाथ लगी और उसे जबलपुर शहर से दस्तयाब किया है। इस बालिका को ढूंढ़ने के लिए पुलिस अधीक्षक कटनी के द्वारा 2500 का नगद ईनाम घोषित किया गया था।
इस सराहनीय कार्य में निरीक्षक अनूप सिंह, उनि प्रतिक्षा सिंह, सउनि शषि भूषण सिंह, महिला आरक्षक नीलम की अहम भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING