कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रसाद ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण 

 

कटनी – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद नें रविवार की देर शाम कृषि उपज मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। साथ ही स्ट्रांग रूम परिसर की सुरक्षा मे लगे जवानों को सजगता के साथ स्ट्रांग रूम की निगरानी करने के निर्देश दिए।

 लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जिले की चारों विधानसभाओं में मतदान संपन्न होने के बाद ईवीएम मशीनों को यहाँ सुरक्षा बलों की कड़ी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है।

स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर समुचित सुरक्षा व्यवस्था की गई है। साथ ही जिला प्रशासन द्वारा पारदर्शिता बरतते हुए स्ट्रांग रूम के बाहर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से दृश्य एलईडी स्क्रीन के माध्यम से देखने की व्यवस्था भी मंडी परिसर में की गई है। कलेक्टर श्री प्रसाद ने निरीक्षण के दौरान यहाँ 24 घंटे अधिकारियों की लगाई गई शिफ़्टवार ड्यूटी, एवं विजिटर पंजी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री प्रसाद को यहां पर ड्यूटी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार आकाशदीप नामदेव सहित अन्य मौजूद मिलें।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING