
कटनी के कुठला थाना की बिलहरी चौकी अंतर्गत केमौरी नरगडिया बस्ती के पास एक युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।बिलहरी पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची इस दौरान पंचनामा कार्यवाही करते हुए लाश को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के बताए अनुसार मृतक युवक की पहचान रवि बर्मन पिता जगदीश बर्मन निवासी ग्राम केमोरी के रूप में हुई है। पुलिस के बताए अनुसार प्रथम दृष्टया युवक की मृत्यु गिरने से प्रतीत हुई है। बिलहरी चौकी पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है।
Post Views: 561






