9 लाख पचास हजार की चांदी की सिल्ली यात्री से बरामद,मुड़वारा आरपीएफ की बड़ी कार्यवाही

कटनी।आगामी लोकसभा चुनावी आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर जिले में लगातार चल रही सघन चेकिंग के दौरान नगदी के साथ साथ जेवेलरी भी पकड़ी जा रही वही कटनी के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पांच नंबर प्लेटफार्म पर रेलवे प्रोडक्शन फोर्स आरपीएफ की जांच के दौरान मुड़वारा आरपीएफ पुलिस ने संदिग्ध दिख रहे मिर्जापुर निवासी ओम किशन वर्मा यात्री की तलाशी ली तो उसके पास चांदी की बजनी सिल्ली मिली पकड़े गए आरोपी यात्री को आरपीएफ थाने मुड़वारा लाया गया जहा पकड़ी गई चांदी के वजन को लेकर यात्री से पूछताछ की गई इस दौरान पकड़ी गई चांदी की सिल्ली का वजन साढ़े ग्यारह किलो बताया गया।यात्री से भारी मात्रा में मिली चांदी को सागर के ओम कृष्ण ज्वैलर्स मोती नगर सागर में ले जाना बताया हालाकि यात्री के पास मिली चांदी के मौके पर वेध दस्तावेज ना होने पर जीएसटी एवम इनकम टैक्स फिभाग की टीम को मौके पर बुलवाकर उनकी अभिरक्षा में आरोपी और चांदी को सोपा गया। फिलहाल भारी मात्रा में मिली चांदी की जांच जारी है।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING