102 वर्ष की शतायु मतदाता ने घर से मतदान कर भारत निर्वाचन आयोग का ह्रदय से आभार जताया

कटनी। 102 साल की बुजुर्ग मतदाता ने घर से मतदान करते हुए कहा…मैंने अपना कर्तव्य निभा लिया, अब आप भी अपना कर्तव्य को जरूर निभाएं… अपनी ऊंगली पर लगी अमिट स्याही दिखाकर कुछ ऐसा ही संदेश जिले के युवा मतदाताओं को देती हुई नजर आई  102 साल की मतदाता श्रीमती कल्लू बाई पति मुन्ना यादव ने मतदान कर अपनी खुशी जाहिर की है।

बहरहाल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए मतदान केंद्र तक न जाना पड़े, इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा ऐसे मतदाताओं को उनकी मंशा अनुसार घर से मतदान करने (होम वोटिंग) की सुविधा दी गई है।

इस संबंध में नायब तहसीलदार सिंगौड़ी प्रसन्न कुमार वर्मा ने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ उठाते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र खजुराहो क्रमांक 8 के अंतर्गत आने वाले विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 92 के ग्राम हिनौता मतदान केंद्र क्रमांक 56 की मतदाता है श्रीमती कल्लू बाई जो (102वर्ष) की है जिन्होंने घर से मतदान करने की इच्छा जताई। आवेदन मिलने पर मतदान दल सक्रियता दिखाते हुए शतायु मतदाता के घर पहुंचा और उनसे सोमवार को मतदान दल के द्वारा मतदान कराया।

वही इस सुविधा से खुश होकर एवम घर से मतदान की सुविधा मिलने पर श्रीमती कल्लू बाई 102 साल ने भारत निर्वाचन आयोग का हृदय से आभार जताते हुए अपनी खुशी जाहिर की।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

₹75 लाख के ऑफर ने पलटी बाजी! कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त … कटनी के चर्चित हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने आरोपी की डिफॉल्ट बेल की निरस्त, गवाहों को प्रभावित करने और ₹75 लाख के प्रस्ताव को माना गंभीर आधार” 

“भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश में इटारसी-मदन महल के बीच दैनिक पैसेंजर सेवा शुरू करने की स्वीकृति दी..इटारसी-जबलपुर क्षेत्र के यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए दैनिक सेवा”