मतदाता जागरूकता के लिए निकाली गई पिंक दो पहिया वाहन रैली

कटनी।लोकसभा चुनाव में मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर जिले भर में विविध आयोजन किये जा रहे है। जिसके लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार सुबह शहर में पिंक दो पहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया।

लोगों ने दो पहिया वाहनों में सवार होकर तख्तियों पर लिखे स्लोगन के माध्यम से लोगों को मतदान करने का संदेश दिया। साथ ही वोट डालने का संकल्प लिया।

जिला स्तर पर पिंक स्कूटी रैली का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर से किया गया। रैली कलेक्ट्रेट से होकर विश्राम बाबा गेट से तांगा स्टैंड तिराहा, माधवनगर, माधवनगर गेट, मिशन चौक, आजाद चौक, चांडक चौक, बस स्टैंड से आजाद चौक, शेर चौक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, झंडा बाजार, सुभाष चौक, थाना तिराहा, पोस्ट ऑफिस, नगर निगम से होती हुई मिशन चौक पर समाप्त हुई।

इसी तरह की पिंक दो पहिया वाहन रैली जिले के प्रत्येक नगरीय निकायों और विकासखण्ड मुख्यालय में भी किया गया।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING