315 बोर देशी कट्टा के साथ अमीरगंज तिराहे सिंधी कैंप में माधव नगर पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

कटनी।।पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन  के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में  माधव नगर थाना प्रभारी अनूप सिहं व्दारा अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखते हुए चुनाव सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ तेज कर दी है। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना मिली कि अमीरंज सिंधी केम्प तिराहे के पास एक व्यक्ति गंभीर घटना करने की नियत से देशी कट्टा रखे हुए है जिससे आमजनों में दहशत व्याप्त है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे उक्त व्यक्ति को पकड़कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम निखिल ताजवानी पिता प्रकाश ताजवानी होना बताया जिसकी जामा तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक देशी कट्टा 315 बोर का लोडेड जिन्दा कारतूस सहित मिला उक्त आरोपी का कृत्य धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय अपराध होने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया। जहाँ से आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही मे अनूप सिंह थाना प्रभारी माधवनगर, विष्णु शंकर जायसवाल उप निरीक्षक, प्र आर. सोमनाथ शर्मा, प्र.आर. अविनाश मिश्रा, आशीस श्रीवास, आरक्षक राजहंस, सुभाष, नीलम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING