
कटनी के कैमोर पत्रकार संघ की प्रथम कार्यकारिणी का गठन विगत दिवस किया गया जिसमें पत्रकार अनिल चावला को कैमोर पत्रकार संघ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया जिसके साथ ही कैमोर पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई है
वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे संजय चक्रवर्ती राजेश सिंघई संतोष तिवारी के मार्गदर्शन में कैमोर पत्रकार संघ का गठन किया गया जिसमें पत्रकार अनिल चावला को अध्यक्ष पद पर चुना गया गौरतलब है कि विगत दिवस नगर के पत्रकारों की सर्वसम्मति से कैमोर पत्रकार संघ का चुनाव कराया गया जिसमे सर्वसम्मति से अनिल चावला के अध्यक्ष पद के नाम में सहमति बनी, जिसके बाद 27 मार्च को एक सादे समारोह में नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल चावला ने अपनी कार्यकारिणी भी घोषित की जिसमें उपाध्यक्ष आसिफ खान मनीष नावेद राजेश चक्रवर्ती, कार्यकारी अध्यक्ष गुलशन चक्रवर्ती, महामंत्री आरिफ खान,मंत्री संतशरण सिंह, कोषाध्यक्ष मोहम्मद जमील खान, संगठन मंत्री श्याम गुप्ता, मीडिया प्रभारी सुनील सिंगोते, व सदस्य के रूप में मोनू खान आलोक चक्रवर्ती निसार अली को दायित्व सौपा गया।
इस गठन के बाद अध्यक्ष अनिल चावला का सभी पत्रकारों ने माला पहनाकर स्वागत किया तत्पश्चात अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत किया।






