
कटनी। सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज कटनी में आज पवित्र रंगों के त्यौहार होली मिलन समारोह का शानदार आयोजन किया गया। जिसमे सभी ने रंग गुलाल की छटा बिखेरी यह त्यौहार समूचे भारत देश मे बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। होली के इस पवित्र पर्व में सभी लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे से गले मिलकर पुराने गिले शिकवे को भूलकर आपसी सद्भावना के अद्वितीय त्यौहार को मनाया।
इस अवसर पर आज सभी छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर भारतीय संस्कृति के पवित्र त्यौहार को ढोल नगाड़ों की धूम के साथ नृत्य कर भरपूर आनंद लिया।
वही महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने भी बच्चों के साथ झूमते हुए नृत्य किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी.राजेश कुमार ने इस त्यौहार पर बड़ी सावधानी रखते हुए मिलावटी रंग गुलाल से बचने की सभी जिले वाशियो को सलाह दी है।






