महिला दिवस पर महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने दी शुभकामनाएं नारी सम्मान की रक्षा का संकल्प लेने समाज को दिया संदेश

 

कटनी। “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमंते तत्र देवताः। यत्रेतास्तु न पूज्यंते सर्वास्तश्राफला क्रिया:।।” जहां स्त्रियों का आदर और सम्मान नहीं होता वहां देवता भी रमण अथवा आसन ग्रहण नहीं करते। भारतीय संस्कृति तो हमेशा से ही नारी को नारायणी के रूप में पूजती आई है। नारी शक्ति ही जीवन का आधार है। उक्त आशय के उद्गार व्यक्त करते हुए नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने समस्त जिले वासियों को 8 मार्च महिला दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि हमारे देश में हमेशा से ही महिलाओं की पूजा की जाती रही है। कुछ जगह पर महिलाओं के सम्मान को आहत करने वाली घटनाएं होती हैं जो की समाज की बुराइयों को प्रदर्शित करती हैं। महापौर श्रीमती सूरी ने महिला दिवस के पावन अवसर पर समस्त जिले वासियों से आव्हान करते हुए कहा कि आईये हम सभी प्रण करें कि नारी सम्मान को हम अपने पूर्वजों की भांति सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान करेंगे। जिस समाज में नारी को उसका सम्मान और यथोचित स्थान मिलता है वह समाज कभी पीछे नहीं रह सकता।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING