बिना लायसेंस दुकान का संचालन पाये जाने पर दकान को किया गया सील 14 दिवस में नियम के तहत शर्तो का पालन करने का दिया नोटिस

कटनी (26 फरवरी ) कलेक्टर अवि प्रसाद के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम द्वारा गल्ला मंडी पहरुआ कटनी स्थित कुंज बिहारी वल्लभ दास फर्म का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान फर्म में गुड़, शक्कर, नारियल का व्यवसाय बिनाएफ.एस.एस.ए.आई लाइसेंस रजिस्ट्रेशन के करते पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सील बंद किया गया तथा शक्कर, गुड के सैंपल लेकर राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजनें की कार्यवाही की गई।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी निरीक्षण के दौरान दुकान में लाइसेंस रजिस्ट्रेशन नही पाए जाने के अलावा लाइसेंस की शर्तो का उल्लंघन कर व्यवसाय करते पाये जाने पर दुकान संचालक को अधिनियम की धारा 32 के तहत 14 दिवस में नियम के तहत शर्तो का पालन नहीं पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई किये जानें का नोटिस दिया गया। रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING