
स्वयं कटनी के कैलवाराखुर्द में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने खेतों में पहुंचे हैं कलेक्टर अवि प्रसाद
कटनी।कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का सर्वे कर जायजा लेने मंगलवार की सुबह से ही कृषि एवं राजस्व अमला खेतों में पहुंचा।
कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने कृषि, राजस्व और पंचायत विभाग के मैदानी अमले को बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त और प्रभावित फसलों का पूरी प्रामाणिकता और ईमानदारी के साथ सर्वे करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी निर्देशित किया है कि वे भी किसानों से मिलें और खेतों में जाकर क्षति का जायजा लें। वही वह स्वयं ग्राम केलवारा खुर्द ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का जायजा लेने पहुंचे जहां उन्होंने किसानों से बात की और खेतों में हुए नुकसान का जायजा लिया।
इधर कलेक्टर के निर्देश के बाद एस डी एम बहोरीबंद राकेश चौरसिया ने स्लीमनाबाद और कूडन का निरीक्षण किया। विजयराघवगढ़ के तहसीलदार बी के मिश्रा ने ग्राम पंचायत गुड़गुड़ौहा में किसानों के साथ असामयिक वर्षा एवं ओलिवृष्टि से संभावित फसल क्षति का मौका मुआयना किया गया बताया जा रहा है ग्रामीण क्षेत्रों में चने के साइज के ओले गिरे हैं हल्का- फुल्का पानी गिरा है। जांच के दौरान श्री मिश्रा को मौके पर देखने पर पता चला कि अभी तक फसल की कोई क्षति नहीं हुई है।
ग्राम पठरा बिजौरी और धरवारा भी सर्वे अमला पहुंचा जहां हल्की बारिश होने और फसलों को कोई नुकसान नहीं होने की जानकारी किसानो द्वारा दी गई।








