
कटनी बिग ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जंगली जानवरों के अवेध शिकार को रोकने कटनी डीएफओ गौरव शर्मा के निर्देश पर सघन अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है इसी तारतम में कटनी वन विभाग की टीम ने घघरी खुर्द एवं मंटोला ग्राम के पास लगे जंगल में चीतल का शिकार करते हुए पांच शिकारीओ को वन विभाग की टीम ने पकड़ा है।
जिनके पास से चीतल का मांस सहित शिकार करने वाले हथियार एवं शिकारीयो की मोटरसाइकिल मौके पर बरामद की है जानकारी के मुताबिक यह पांच शिकारी चीतल का शिकार करके अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। तभी वन विभाग की टीम ने उन्हें रास्ते में ही धरदबोचा । वन विभाग की टीम ने मौके से शिकारीओ सहित चीतल का मांस ,खाल एवं मोटरसाइकिल जप्त किया है।
आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के रेंज ऑफिस लाया गया है, जहां उनसे पूछताछ जारी है।
Views: 436







