
big breking news
न्यूज वॉइस ऑफ़ इंडिया
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र की बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आने वाले नदीपार शराब दुकान के सामने विगत 15 जनवरी को कुछ युवकों ने बीच सड़क पर शंकर नामक व्यक्ति के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था। घटना के बाद से ही घटना में मौजूद आरोपी फरार थे। एवम घायल का इलाज शासकीय जिला अस्पताल में चल रहा था। थाना कुठला पुलिस ने सोमवार को चाकू बाजी की घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बस स्टेंड चौकी क्षेत्र में उसका सार्वजनिक पैदल मार्च निकाला।
घटना का संक्षिप्त विवरण
15 जनवरी 2024 को शंकर सिंह चौहान नामक व्यक्ति के ऊपर क्षेत्र के ही कुछ बदमाश युवकों ने शराब दुकान के सामने रात लगभग साढ़े आठ बजे क्षेत्र के आस पास मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद शंकर सिंह को गंभीर चोटें आने के कारण उसे इलाज के लिए शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उक्त आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे जिसमे मुख्य आरोपी बस स्टैंड चौकी अंतर्गत 23 वर्षीय अंशु चुटेहल पिता लेखराज चूटेहल को सोमवार को कुठला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद चाकूबाजी की घटना के आरोपी अंशु चुटेहल को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चौकी से नदीपार तक उसका पैदल मार्च निकाला।
आरोपी को पैदल क्षेत्र में लेकर निकली पुलिस ने रंगदार की रंगदारी निकलने के लिए यह रास्ता अख्तियार किया। हालांकि इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे बातचीत करते हुए जुलूस निकालने जैसी घटना से इनकार करते रहे। उनका कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पैदल उसे घटनास्थल तक लेकर गई थी। यह कार्यवाही का एक हिस्सा होता है ना की जुलूस निकाला गया। चाकूबाजी कर क्षेत्र में भय का वातावरण निर्मित करने वाले मुख्य आरोपी के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।







