चाइनीस धागे से 7 वर्षीय मासूम की मौत मकर संक्रांति के अवसर पर धार शहर में हुई जमकर पतंगबाजी -प्रतिबंध के बावजूद पतंगबाजी में चीनी धागे का हुआ जमकर उपयोग,-मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन

 

मासूम की मौत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर का सख्त रूप कार्रवाई होगी निरंतर

मध्यप्रदेश के धार शहर में मकर संक्रांति पर देर शाम तक पतंगबाजी हुई प्रतिबंध के बावजूद पतंग बाजों ने नायलॉन के धागे का जमकर उपयोग किया जिम्मेदारों ने अपने जिम्मेदारी निभाने में कैसी लापरवाही की जिसका नतीजा 7 वर्षीय मासूम की जान चली गई ।

गोरतलब है की धार शहर में मकर संक्रांति पर बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी धार शहर में पतंग बाजी की गई जिसमें चाइनीस धागे का उपयोग किया गया हालांकि धार कलेक्टर ने पहले ही एक आदेश जारी कर चाइनीस धागे पर प्रतिबंध लगा दिया था शहर के हटवाड़ा क्षेत्र का मासूम शाम को अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल पर जा रहा था तभी चाइनीस धागा रास्ते में आ गया जिससे मासूम का गला कट गया जिसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आखिरकार चाइनीस धागे को लेकर जिम्मेदारों की लापरवाही मासूम पर भारी पड़ी है अब सवाल यह है कि मासूम की मौत का जिम्मेदार कौन है हर वर्ष इस प्रकार की घटनाएं होती हैं जिस पर प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठाता है और शहर में बड़े आसानी से चाइनीज धागे मांझे आ रहे हे जिससे लोगो की जान का खतरा है। अब इस बात को लेकर जिला प्रशासन क्या कार्यवाही करता है यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING