सद्भावना क्रिकेट मैचः पुलिस बनाम प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, रोमांचक मुकाबले में प्रशासन एकादश ने आखिरी गेंद पर की जीत दर्ज

katni- रविवार को पुलिस लाइन कटनी के खेल मैदान में पुलिस बनाम प्रशासन एकादश के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

क्रिकेट मैच सुबह 10 बजे से शुरू किया गया।
पुलिस की टीम की तरफ से सूबेदार रविंद्र सिंह ने कप्तानी की कमान संभाली। जबकि प्रशासन की टीम की ओर से जिला पंचायत सीईओ शिशिर गोमावत ने कप्तानी की।

इस मैच में कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, कलेक्टर अवि प्रसाद के साथ आला अधिकारियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया मैच का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन ने किया।

उन्होंने ने मैच में टॉस उछाला और दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। प्रशासन की टीम ने टॉस जीतकर पहले छेत्र रक्षण गेंदबाजी की। इस दौरान पुलिस टीम की शुरुआत बेहतर रही। टीम ने 15 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए।पुलिस टीम की तरफ से एसआई उदयभान मिश्रा ने 31 गेंदों में 64 रन बनाए।प्रशासन टीम के गेंदबाज सचिन सैनी को दो, तरीक, मुकेश और पुर्णाश राय को एक-एक विकेट मिला।

वही पुलिस टीम द्वारा बनाए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रशासन टीम की शुरुआत अच्छी रही। प्रशासन के बल्लेबाजों ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 102 रन बना दिए। इसके बाद पुलिस की टीम ने मैच में पकड़ बना ली। प्रशासन को अंत में जीत के लिए 2 ओवर में 50 रन की आवश्यकता थी, प्रशासन की ओर पुर्णाश राय ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अंतिम ओवर में जीत के लिए 30 रन बनाए , जिस कारण प्रशासन की टीम जीत गई। पुर्णाश राय ने 46 गेंदों में 6 चौके, 9 छक्के लगाकर 103 रन बनाए।

विजेता टीम को पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत रंजन ने ट्रॉफी दी। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, सीएसपी कटनी श्रीमती ख्याति मिश्रा, जिला खेल अधिकारी विजय भार, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या राजपूत, स्टेनो वन रामशरण महोबिया आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING