गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में बैठक हुई संपन्न

कटनी  – गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय में पुलिस परेड ग्राउंड में 26 जनवरी को आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे से पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर  मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। इस आशय की जानकारी अपर  कलेक्टर साधना परस्ते द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी संबंधी बैठक में दी गई।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया, संयुक्त कलेक्टर संस्कृति शर्मा एस.डी.एम कटनी प्रदीप मिश्रा, जिला आपूर्ति अधिकारी बालेन्द्र शुकला, जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिह, सिवलि सर्जन यशवंत वर्मा, महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्रीमती ज्योति सिंह, महिला एवं बाल विकास अधिकारी वनश्री कुर्वेती, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग हरी सिंह और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अपर कलेक्टर साधना परस्त ने बताया कि जिला मुख्ययालय, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद, जनपद एवं ग्राम पंचायतों के कार्यालयों में ध्वजारोहण के कार्यक्रम संपन्न होंगे। जिला स्तरीय समारोह में जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल और होमगार्ड द्वारा संयुक्त परेड का आयोजन किया जायेगा। आयोजन स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की उपलब्धियों एवं विकास परख झाकियां निकाली जायेंगी। अपर कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन के निर्देशानुसार गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होने संपूर्ण गरिमा के साथ पूरे जिले में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम किये जाने के निर्देश भी दिये हैं।

पिछले वर्ष की तरह परेड ग्राउंड की साज-सज्जा लोक निर्माण विभाग द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चयन समिति गठित की गई है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING