जिला बार संघ के अध्यक्ष पं.अमित शुक्ला के आग्रह पर अधिवक्ताओं के हुए आयुष्मान कार्ड जारी

जिला अधिवक्ता संघ कटनी में कुछ अधिवक्ताओं के आयुष्मान कार्ड जारी हो चुके है लेकिन जिनके आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं उनके कार्ड अब जल्द बनाए जाएंगे दरासल जिला अधिवक्ता संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष पं.अमित शुक्ला कटनी कलेक्टर अवीप्रसाद से मुलाकात कर जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय कटनी में आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का उनसे आग्रह किया इस दौरान कलेक्टर अविप्रसाद ने नव निर्वाचित अध्यक्ष का आग्रह स्वीकार करते हुए आयुष्मान अधिकारी एमके चटर्जी को निर्देश दिया जिनके सानिध्य में जिला अधिवक्ता संघ कक्ष में पहुंच कर लगभग 35 अधिवक्ताओं का आयुष्मान कार्ड जारी किया गया।

इस दौरान कुछ अधिवक्ताओं की समग्र आईडी ना होने के चलते उन अधिवक्ताओं के अगले चरण में आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे वहा मौजूद अधिवक्ताओं ने कलेक्टर अविप्रसाद एवम आयुष्मान कार्ड अधिकारी का आभार व्यक्त किया है इस दौरान जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING