ओल्ड पेंशन बहाली हेतु कार्मिकों की हुई भूख हड़ताल चार दिवसीय, पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा भोपाल जबलपुर मंडलों के सभी शाखा मुख्यालय पर

कटनी – एनपीएस यानी की (न्यू.पेंशन.स्कीम) की आग अब पुरे भारत में उठने लगी है।अपने जीवन में पूरी नौकरी करने के बाद क्रमिक अपने बुढ़ापा के सहारा को देखते हुए एक जुट होने कोई कसर नहीं छोड़ रहे जो अब (ओ.पी.एस) यानी  (ओल्ड.पेंशन) की मांग निरंतर करते आ रहे है। जिससे उनका आगे का बुढ़ापा आराम से निकले।

कटनी के एन.के.जे के हंप गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे क्रामिको का कहना है पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा भोपाल जबलपुर के सभी शाखों में एवं मुख्यालय में चार दिवसीय भूख हड़ताल रखी गई है जो 4 जनवरी से 11 जनवरी तक रहेगी एन के जे हम्प गेट के बाद डीजल सेड सीएनडब्ल्यू, एन.के.जे टीआरएस मैं अलग-अलग दिन रहेगी।

बहरहाल एन.पी.एस के विरोध में भारत सरकार के खिलाफ अब क्रमिक भूख हड़ताल का भी सहारा लेने पर अतुर है जिसका आज पहला दिन है सोमवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के तत्वाधान में JFROPS/AIRF के आवाहन पर एन पी एस समाप्त कर ओल्ड पेंसन बहाली के लिए अब क्रमिको ने भूख हड़ताल का आगाज किया है ये सभी कर्मचारियों ने ओ.पी.एस की मांग को लेकर आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है। इनका कहना है एनपीएस को लेकर की अभी नहीं तो कभी नहीं, इस क्रमिको की भूख हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने अपील की जा रही है जिससे सरकार OPS देने पर मजबूर हो जाए

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING