
कटनी। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरमिन्दर सिंह राठौड के निर्देशन में नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर कटनी में वृहद वृक्षारोपण किया गया है।
जिला न्यायालय परिसर कटनी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश धरमिन्दर सिंह राठौड के मार्गदर्शन में नियमित रूप से समय – समय पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है।
उक्त अनुक्रम में ही दिनांक 02.01.2024 को जिला न्यायालय परिसर कटनी में वृक्षारोपण किया गया है। उक्त कार्यक्रम में विशेष न्यायाधीश एट््रोसिटीज राजेन्द्र कुमार शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश आशुतोष मिश्र, षष्टम जिला न्यायाधी डी.के.सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट््रेट विकास चौहान, रजिस्ट्रार सिविल कोर्ट नदीम जावेद खान के साथ में जिले में पदस्थ अन्य न्यायिक अधिकारीगण की सहभागिता रही।
Post Views: 280






