शासकीय मेडिकल कॉलेज बनने का मार्ग प्रशस्त शासकीय मेडिकल कॉलेज हेतु कछगवॉं में भूमि आवंटित कलेक्टर अविप्रसाद ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को पत्र लिखकर दी जानकारी

कटनी। जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज के भवन बनने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। कलेक्टर अवि प्रसाद ने कटनी जिले में शासकीय मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिये कछगवॉं में 12.45 हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर राज्य शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग को भूमि भी हस्तांतरित कर दिया है। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल के सार्थक प्रयासों से जिले के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते 6 अक्टूबर को कटनी में शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलने की स्वीकृति प्रदान कर जिले को बड़ी सौगात दी थी।

इस संबंध में कलेक्टर अवि प्रसाद ने आयुक्त चिकित्सा शिक्षा को बुधवार को एक पत्र लिखकर जिले में सौ एम.बी.बी.एस. सीट की प्रवेश क्षमता के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना हेतु नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमानुसार वांछित भूमि हस्तांतरित किये जाने की जानकारी भेज दी है। नेशनल मेडिकल कौंसिल के नियमानुसार चिकित्सा महाविद्यालय हेतु 25 एकड़ से अधिक भूमि होनी चाहिए। साथ ही यह भूमि जिला चिकित्सालय के 10 किलोमीटर की परिधि के भीतर होनी आवश्यक है।

कलेक्टर ने प्रेषित पत्र में ग्राम कछगवां स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 36/1 रकवा 6.01 हेक्टयेर, खसरा नंबर 36/2 रकवा 5.56 हेक्टेयर में 4.25 हेक्टेयर, खसरा नंबर 37 रकवा 0.07 हेक्टेयर, खसरा नंबर 91 रकवा 1.99 हेक्टेयर तथा खसरा नंबर 93 रकवा 0.13 हेक्टेयर को मिलाकर कुल 12.45 हेक्टेयर भूमि को भू-राजस्व संहिता के प्रावधानों के तहत व्यपवर्तित कर मेडिकल कॉलेज निर्माण हेतु निःशुल्क हस्तांतरित होने की जानकारी दी है।

प्रेषित पत्र के साथ जिला चिकित्सालय कटनी मेे 350 बिस्तर का जिला चिकित्सालय स्वीकृति एवं क्रियाशील होकर सुचारू रूप से संचालित होने सहित भूमि हस्तांतरण का नजरी नक्शा, खसरा -खतौनी आदि भी भेजी गई है।

इसके बाद अब मेडिकल कॉलेज स्थापना से संबंधित डी.पी.आर तैयार करने की कार्यवाही निर्माण एजेंसी द्वारा की जा सकेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“सरकारी मेडिकल कॉलेज की मांग तेज, प्रदर्शनकारियों ने फूंके जनप्रतिनिधियों के पुतले, उद्योगपति प्रेम बत्रा ने 20 एकड़ जमीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को देने की बात”प्रदर्शन कारियो पर वाटर कैनन का इस्तेमाल

SANSKRITIIAS , IAS COACHING