थाना उमरियापान पुलिस ने की अवैध शराब के विक्रय पर ताबड़तोड़ कार्यवाही

अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ जिला पुलि‍स की लगातार ताबड़तोड़ कार्यवाही

कटनी।उमरि‍यापान में भारी मात्रा में पुलिस ने शराब जब्‍त की है। दरासल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनोज केडिया के निर्देशन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के मार्ग दर्शन में मुखबिर की सूचना पर ग्राम भनपुरा कलां नहर के पास झाडियो में एक व्यक्ति शराब लिए बेंचने की फिराक में खड़ा है, मुखबिर से प्राप्त सूचना को तत्काल पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रजन, अतिरिक्त अधीक्षक पुलिस मनोज केडिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर को दी,अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी उमरिया पान सिद्धार्थ राय अपने स्टाफ के साथ मुखबिर के बताये स्थल पर पहुंचे जहा ग्राम परसवारा नदी पुल के पास साक्षी-पुष्पेन्द्र दाहिया पिता सुरेश प्रसाद दाहिया उम्र 36 साल निवासी ग्राम गौरेया मोहल्ला सिहोरा जिला जबलपुर हाल-ग्राम उमरिया पान थाना उमरिया पान एवं मोहन लाल पिता वीरेन्द्र कुमार चौरसिया उम्र 36 साल निवासी ग्राम उमरिया पान जंगल चौकी के पास थाना उमरिया पान जिला कटनी के ग्राम भनपुरा कलां नहर के पास झाडियो में देखा तो व्यक्ति नहर के पास खेत की मेड की झाडियो की आड पर दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरियो में कुछ लिया हुआ खडा दिखाई दिया जिसने अपने सामने पुलिस को देख कर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस स्टाफ व साक्षीगणो की मदद से घेरा लगाकर कर पकडा गया । जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम इन्द्र कुमार बर्मन पिता जय प्रकाश बर्मन उम्र 25 साल निवासी ग्राम टोला थाना उमरियापान का होना बताया जिसके पास से ही झाडियो की आड मे छिपाकर रखे दो सफेद रंग की प्लास्टिक की बोरियो को पुलिस ने चैक किया पहली बोरी के अन्दर चार खाकी रंग के कार्टून में देशी मदिरा (प्लेन) शराब प्रत्येक पेटी मे 50 पाव प्रत्येक पाव 180 ML दूसरी बोरी के अन्दर चार खाकी रंग के कार्टून में देशी मदिरा मसाला शराब प्रत्येक पेटी में 50 पाव प्रत्येक पाव 180 ML कुल 400 पाव देशी प्लेन शराब 72 लीटर कीमती 40,000 रूपये अवैध शराब को रखे हुए मिला जिससे शराब रखने के सम्बन्ध मे दस्तावेज मांगे गये पकड़े गए आरोपी ने मौके पर कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जो समक्ष साक्षीगणो के दस्तावेज पेश न करने का पंचनामा तैयार किया गया।

आरोपी इन्द्र कुमार बर्मन के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के 400 पाव देशी मदिरा प्लेन व मसाला कुल कीमती 40,000 रुपये की जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम, 109 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही की गई उक्त प्रकरण में एक आरोपी शक्ति सिंह ठाकुर फरार है।

इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि सिद्धार्थ राय,कार्य वाहक प्रआर. 228 योगेन्द्र सिंह राजपूत, आरक्षक क्रमांक 292 अजय तिवारी, आरक्षक क्रमांक 264 मोहन मुवेल की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING