सीसीटीवी टीवी कैमरों से स्ट्रांग रूम की लाइव तस्वीरें दिखने लगी है, एल ई डी स्क्रीन कलेक्टर श्री प्रसाद ने कृषि उपज मंडी पहुंच कर किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण

कटनी। स्वतंत्र , निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध जिला प्रशासन ने कृषि उपज मंडी पहरूआ के परिसर में बने स्ट्रांग रूम पर नजर रखने सीसीटीवी कैमरे और एल ई डी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था की है। चुनाव लड़े उम्मीदवार,अभ्यर्थी और उनके अभिकर्ता भी जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए पंडाल और सहज दृष्टव्य स्थल में बैठकर लाइव तस्वीरें देख रहे हैं।

कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने गुरुवार को पूर्वाह्न कृषि उपज मंडी पहुंच कर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों क्रमशः मुड़वारा, बड़वारा, विजयराघवगढ और बहोरीबंद विधानसभा क्षेत्रों की ईव्हीएम और वीवीपीएटी मशीनों को उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं की खास मौजूदगी में स्ट्रांग रूम में सील बंद किया गया है।

पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच स्ट्रांग रूम में लगायें गये प्रत्येक सीसीटीवी कैमरे की लाइव तस्वीरें चौबीस घंटे एल ई डी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रही है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

“बारिश की फुहारों के बीच विसर्जन घाटों में प्रतिमाओं का विसर्जन प्रारंभ.. “श्रद्धालु कृत्रिम विसर्जन कुंडों में कर रहे गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, निगम प्रशासन द्वारा की गई  व्यवस्थाएं

SANSKRITIIAS , IAS COACHING