
कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंचे एस.डी.एम और तहसीलदार
कटनी।।कलेक्टर अवि प्रसाद ने कटनी शहर से लगी माधवनगर इमलिया रोड पटाका दुकान के समीप स्थित नटराज धर्मकाटा के पीछे स्थित निजी कुरकुरे फेक्ट्री (नितिन ट्रेडर्स) में आग लगने की सूचना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्यवाही कर 4 फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचाया इस दौरान कृषि उपज मंडी प्रांगण में कमीशनिंग कार्य हेतु मौजूद रहे एस.डी.एम कटनी राकेश चौरसिया और तहसीलदार आशीष अग्रवाल को तत्काल मौके पर पहुंचनें के कलेक्टर ने निर्देश दिए।
कलेक्टर स्वयं इस अगजनी की घटना की पल-पल खबर ले रहे है। पूरे घटना क्रम पर नजर रखकर आवश्यक दिशा- निर्देश दे रहे है । उन्होनें एस.डी.एम और नगर निगम आयुक्त विनोद कुमार शुक्ल से भी इस संबंध में चर्चा की है। कलेक्टर ने सिहोरा, बरही, कैमोर सहित अन्य स्थानों से फायर ब्रिगेड भेजने के संबंध में चर्चा की है।






