रेलवे स्टेशन मुड़वारा के प्रवेश द्वार में छाया अंधकार, आसामजिक तत्व हुए सक्रिय, प्रबंधन बना अनजान

मध्य प्रदेश के कटनी के रेलवे स्टेशन मुड़वारा की यह तस्वीरें हैं जो अपने आप में सब कुछ बया कर रही है कहने को तो यह रेलवे स्टेशन अपने आप में ख्याति प्राप्त कर चुका है जो कटनी मेन रेलवे स्टेशन से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है जहा यात्रियों का अच्छा खासा दबाओ बना रहता है और लगभग यहां से रोजाना जबलपुर बिलासपुर बीना,सतना और दिल्ली की तरफ यात्रा करने वाले यात्री पहुंचते है याने की चारो दिशाओं में यहां से यात्री यात्रा करते है कटनी के तीन रेल्वे स्टेशनों में से मुड़वारा स्टेशन से रोजाना लाखो यात्री गुजरते है जहा यात्रीयो की सुविधाओं का अभाव साफ देखा जा सकता है कहने को तो यहां सफेद सोडियम लाइट जरूर आरपीएफ थाने के परिसर के अंदर लगी हुई है लेकिन थाने से स्टेशन परिसर की जो दूरी है वह काफी है जिससे स्टेशन के प्रवेश द्वार में अंधकार बना रहता है इस मौजूद अंधकार का फायदा रेलवे स्टेशन में मौजूद ,जेब कतरे, असामाजिक तत्व उठाने में परहेज नही करते जब किसी यात्री का समान चोरी हो जाता है तो वह परेशान होता हुआ नजर आता है सफर में यात्री के साथ घटना घटित होने के बाद यात्रियों को थाने के चक्कर लगाना पड़ता है एक बार पीडित यात्री की कंप्लेंट होने के बाद अगर वह बिलासपुर या दिल्ली का यात्री है तो इस बीच पुलिस विवेचना में अपराध घटित करने वाले अगर पुलिस गिरफ्त में आते है तब उस यात्री का जिसने जीआरपी में अपनी शिकायत की है उसका चोरी गया समान जप्ति होता है तो उसे परेशान होना पड़ता है। मुड़वारा स्टेशन परिसर में एलएनटी के कार्यों से भी स्टेशन के प्रवेश द्वार में अच्छा खासा यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है जगह जगह कीचड़ गढ्ढे कंपनी द्वारा काम के दौरान बना दिए है जिसमे पानी भरा हुआ बना रहता है और जानलेवा मच्छर उस पानी में पैदा हो रहे हैं। किसी भी प्रकार की पानी भरे गड्ढे में कोई दुर्घटना भी घटित हो सकती है लेकिन जिमेदार इस और ध्यान नही दे रहे।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING