कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने 11राजस्व निरीक्षक मंडलों में राजस्व कोर्ट गठित करने भेजा प्रस्ताव

 

कटनी। जिले में 11 नवीन गठित राजस्व निरीक्षक मंडलों को मिलाकर अब कुल 23 राजस्व निरीक्षक मंडल हो गए हैं।राजस्व निरीक्षक मंडलों के पुनर्गठन का आयुक्त भू -अभिलेख द्वारा अनुमोदन किया जाने के बाद कलेक्टर अवि प्रसाद ने राजस्व निरीक्षक मंडल गठित किए जाने संबंधी आदेश भी जारी कर दिया है।

श्री प्रसाद ने नवीन राजस्व निरीक्षक मंडलों के समान राजस्व कोर्ट गठन का प्रस्ताव प्रमुख राजस्व आयुक्त भोपाल को प्रेषित किया है ।जिसमें नवीन राजस्व न्यायालय के गठन की आवश्यकता प्रशासनिक कार्य सुविधा के लिए जरूरी बताते हुए प्रस्ताव भेजा है।

यहां गठित होना है राजस्व कोर्ट

जिले की सात तहसीलों में 11 राजस्व न्यायालय गठित करने की आवश्यकता संबंधित प्रेषित प्रस्ताव में कटनी कलेक्टर अवि प्रसाद ने वर्तमान में 12 राजस्व निरीक्षक मंडल में राजस्व कोर्ट गठित हो चुकने की जानकारी प्रेषित की है। जिले के जिन राजस्व निरीक्षक मंडलों में राजस्व कोर्ट गठित होना है, उनमें कटनी नगर तहसील का मझगवां और कन्हवारा राजस्व निरीक्षक मंडल का प्रस्ताव शामिल है। इसी प्रकार कटनी ग्रामीण तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल हीरापुर कौड़िया और रीठी तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल बडगांव तथा बरही तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल पिपरियाकला एवं खितौली तथा बहोरीबंद तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल बचैया एवं कुआं और स्लीमनाबाद तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल कौड़िया तथा धरवारा और तहसील ढीमरखेड़ा के राजस्व निरीक्षक मंडल खमतरा में राजस्व न्यायालय गठित करने का प्रस्ताव प्रेषित किया गया है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING