



पन्ना।।मध्यप्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष भदोरिया जी के पन्ना म.प्र आगमन के दौरान स्वागत की श्रृंखला में अमानगंज से जिला सचिव विजय दुबे,रामनरेश विश्वकर्मा द्वारा शाल श्रीफल देकर, प्रदेश अध्यक्ष भदोरिया जी का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिसमें अमानगंज से श्रमजीवी पत्रकार संघ से जुड़े हुए सदस्यों द्वारा श्रमजीवी के प्रदेश अध्यक्ष जी का स्वागत अभिनंदन किया गया इस दौरान विजय दुबे सर्वेंद्र यादव गौरव रामनरेश विश्वकर्मा नरेश गुप्ता एवं कांग्रेस विधायक प्रतिनिधि पहलाद दुबे, नगर परिषद उपाध्यक्ष सौरभ दुबे सहित सैकड़ो की संख्या में पन्ना के पत्रकार मौजूद नजर आए बरहाल मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संगठन का कार्यक्रम 27 अगस्त को पन्ना के होटल साध्वी लैंडमार्क में किया जाना है जिसमें पन्ना जिले के समस्त श्रमजीवी संगठन से जुड़े हुए सदस्य पत्रकार बंधु कार्यक्रम सम्मिलित होंगे।