
- कटनी। जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक जाने वाली पवन एक्सप्रेस के एसी कोच में बगैर रिजर्वेशन कराए अज्ञात यात्री ने टीटीई के साथ मारपीट कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जानकारी के मुताबिक टीटीई ने यात्री से यात्रा टिकट दिखाने के लिए कहा था जिस पर यात्री आक्रोशित हो गया और टीटीई से झूमाझटकी करने लगा। मारपीट में टीटीई के चेहरे और सिर में चोट आई है। टीटीई कि शिकायत पर कटनी जीआरपी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। ट्रेन क्रमांक 11062 पवन एक्सप्रेस के कोच नंबर ए1, बी1, बी2, बी3 में यात्रियों कि टिकट की जांच कर रहें थे टी.टी ई शिवकुमार इसी दौरान बी3 कोच के गेट के पास एक यात्री खड़ा हुआ था, जिससे यात्रा टिकट के संबंध में पूछा गया। जिस पर यात्री ने टिकट नहीं होने की जानकारी दी। यात्री को स्लीपर कोच में जाने के लिए टी टी ई द्वारा कहा गया। इसी बात पर वह गाली-गलौज करने के साथ यात्री मारपीट करने लगा। मारपीट में टीटीई के सिर व चेहरे में चोट आई है। मारपीट कि शिकायत पर जीआरपी ने अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। टीटीई ने बताया कि मारपीट करने वाले युवक को सतना आरपीएफ ने अपनी हिरासत में लिया है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।
Post Views: 117






