“छठ पर्व के बाद यात्रियों को रेलवे की सौगात, मुजफ्फरपुर से पुणे के लिए चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन; कटनी-जबलपुर में भी ठहराव” 

 

जबलपुर कटनी। छठ पर्व के बाद अपने गंतव्य की ओर लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से मुजफ्फरपुर से हडपसर (पुणे) के बीच एक ट्रिप वन-वे स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस विशेष ट्रेन का लाभ पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर और इटारसी के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05213 मुजफ्फरपुर–हडपसर वन-वे स्पेशल ट्रेन 28 नवंबर 2026 को रात 7 बजकर 20 मिनट पर मुजफ्फरपुर स्टेशन से रवाना होगी। अगले दिन यह ट्रेन दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सतना, दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर कटनी और शाम 4 बजकर 40 मिनट पर जबलपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां ठहराव के बाद ट्रेन शाम 4 बजकर 40 मिनट पर ही आगे के लिए रवाना होगी। इसके बाद रात 7 बजकर 50 मिनट पर इटारसी स्टेशन पहुंचेगी।

वहीं, निर्धारित मार्ग से होते हुए यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर हडपसर स्टेशन पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन का ठहराव हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल और मनमाड सहित अन्य निर्धारित स्टेशनों पर रहेगा।

 

 

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING