
कटनी। दीपों के पावन पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर कटनी शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला ने मध्यप्रदेश सहित कटनी जिले के समस्त नागरिकों को दीपावली की अनंत शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी प्रेम, भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
अमित शुक्ला ने कामना की कि मां लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से प्रदेश और जिले के प्रत्येक परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। हर घर में खुशियों के दीप प्रज्वलित हों और सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग एवं सकारात्मकता का संचार हो।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों से प्रेम, सद्भाव और सौहार्द के साथ दीपावली का पर्व मनाने की अपील करते हुए पुनः सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दीं।






