
कटनी। त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। इसी संदेश को साकार करते हुए सामाजिक संस्था विद्यालोक वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा चलाया जा रहा सेवा अभियान ‘मुस्कान की दिवाली’ इस वर्ष भी शहर की विभिन्न बस्तियों में उत्साह और उल्लास के साथ आयोजित किया गया।
वर्ष 2019 से लगातार जारी इस अभियान के तहत माली समाज सहित आसपास की बस्तियों के लगभग 350 जरूरतमंद बच्चों को नए कपड़े, ताजे फल, नमकीन, बिस्किट और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की गई। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध समाजसेविका स्वाति पाठक शामिल हुईं। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही संस्था के युवाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्ष 2019 से लगातार जरूरतमंद बच्चों के जीवन में खुशियां बांटने का यह प्रयास बेहद प्रेरणादायक है। सच्ची दिवाली वही है, जब किसी दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।
फाउंडेशन के अध्यक्ष अरजीत खरे, सचिव मयंक त्रिसोलिया, महामंत्री विप्रांशु पटेल एवं दशमीत सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह सेवा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान अमन सुहाने, रोहित गट्टानी, अंशिका, भवानी कनौजिया, अंशू हरबोल, जय सोनी, सुशील तिवारी, अभिनव तिवारी, आदर्श पटेल, अनुराग सोनी, प्रभात विश्वकर्मा, पलक जैन, रिया मंग्लानी, उद्देश्य गुप्ता, अभय पांडे, संकल्प खरे, मनाली निषाद, जया थापा एवं रिचा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।






