अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का एक्शन, 6 प्रकरण दर्ज

कटनी जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने माधवनगर, कटनी कैम्प, पन्ना मोड़, चाका बाईपास और लमतरा रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों के होटलों और हाईवे किनारे संचालित ढाबों पर दबिश दी। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 के तहत 6 प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने ढाबा संचालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की बिक्री और नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम के अनुसार, वृत्त कटनी क्रमांक-1 एवं 2 की टीमों ने विभिन्न होटलों और हाईवे किनारे स्थित ढाबों की सघन जांच की। कार्रवाई के दौरान अवैध मदिरा से संबंधित गतिविधियों पर निगरानी रखते हुए छह प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

 

 

आबकारी विभाग ने ढाबा संचालकों को निर्देश दिए हैं कि विशेष रूप से रात के समय ढाबों और सार्वजनिक स्थलों पर नियम विरुद्ध मदिरापान तथा अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियां न होने दें।

नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशा राम उइके के नेतृत्व में की गई। अभियान में वृत्त क्रमांक-1 के प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त क्रमांक-2 के प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक अतुल कुटार सहित अन्य विभागीय कर्मचारी शामिल रहे।

जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर अलग-अलग टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। संबंधित वृत्त प्रभारियों द्वारा भी अपने क्षेत्रों में जांच और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“फुटकर पटाखा विक्रेताओं की नाराजगी, दुकान लगाने की जगह बदलने पर उठाए सवाल!.. द्वारका सिटी में दुकान लगाने की मांग, पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड की दूरी और खराब सड़क को लेकर छोटे व्यापारियों ने जताई परेशानी”

SANSKRITIIAS , IAS COACHING