
कटनी। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद के बाद एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र गायत्री नगर स्थित शराब दुकान के पास की है, जहां गाली-गलौज का विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई और उसके बाएं पैर पर चाकू से वार कर दिया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्टूबर 2026 की रात सोनी बगीचा की दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए समिति के सदस्य प्रतिमा लेकर गाटरघाट जा रहे थे। इसी दौरान रात करीब 11:30 बजे जुलूस गायत्री नगर स्थित शराब दुकान के पास पहुंचा आरोप है कि तभी स्कूटी से आए शुभम विश्वकर्मा और उसके साथियों ने कृष्णा निषाद के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी जब कृष्णा निषाद ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की आरोप है कि इसी दौरान शुभम विश्वकर्मा ने अपने पास रखे चाकू से कृष्णा के बाएं पैर पर हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सागर दाहिया और दीपक दाहिया ने भी घटनाक्रम देखा और सुना आरोपियों पर जाते समय युवक को जान से खत्म करने की धमकी देने का भी आरोप है।
घटना के बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली, जिला कटनी में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 296(b), 115(2), 118(1), 351(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) अनिमेष द्विवेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार आरोपियों में शुभम विश्वकर्मा, पिता उमेश विश्वकर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, कटनी तथा विकास कुमार राय, पिता स्वर्गीय भूपेंद्र नाथ राय, उम्र 20 वर्ष, निवासी गायत्री नगर, कटनी शामिल हैं।
पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक किशोर द्विवेदी, प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा तथा आरक्षक प्रवीण सिंह, मंसूर हुसैन, अजय सिंह, अजीत सिंह, मोहन मंडलोई और रोहित राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





