“विजयराघवगढ़ पुलिस को सफलता: दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल दस्तयाब, परिजनों को सौंपा”

कटनी। विजयराघवगढ़ पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं की तलाश कर उन्हें सकुशल दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन में की गई पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना विजयराघवगढ़ क्षेत्र में 28 मई 2026 को एक नाबालिग बालिका के बिना बताए घर से चले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश शुरू की गई।वहीं, 19 अक्टूबर 2026 को थाना क्षेत्र की एक अन्य नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पर भी संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने नाबालिग बालिकाओं की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास किए और 19 अक्टूबर 2026 को दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया।इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।

 

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे, उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश पांडे, आरक्षक अंजनी झा, महिला आरक्षक जयंती तथा साइबर टीम के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING