
कटनी।माधवनगर में सतगुरु बाबा नारायण शाहजी की बरसी के अवसर पर आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन ने खास सुविधा दी है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए माधवनगर स्टेशन पर तीन जोड़ी ट्रेनों को एक मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह सुविधा 9 और 10 अक्टूबर 2026 को उपलब्ध रहेगी।
रेल प्रशासन के मुताबिक निवार-कटनी रेलखंड के माधवनगर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव वाली ट्रेनों में 11273/11274 इटारसी–प्रयागराज छिवकी–इटारसी एक्सप्रेस, 11271/11272 इटारसी–भोपाल–इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस और 11265/11266 जबलपुर–अम्बिकापुर–जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल हैं।
इन सभी ट्रेनों को माधवनगर स्टेशन पर एक मिनट का ठहराव दिया जाएगा। रेल प्रशासन का कहना है कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
Views: 435





