“बिजली चोरों पर बड़ा शिकंजा! केबल जलाकर चोरी की बिजली, पोल काटकर हटाया… दो मामलों में FIR दर्ज” 

कटनी में बिजली चोरी और सरकारी विद्युत संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। भरवारा गांव में बिजली चोरी के लिए नई केबल को जलाकर अवैध कनेक्शन जोड़ने का मामला सामने आया है, जबकि कैलवारा में एक उपभोक्ता ने बिना अनुमति बिजली का पोल ही काटकर दूसरी जगह लगा दिया। दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

ग्राम भरवारा में केवल को जलाता हुआ युवक

मुख्य अभियंता जबलपुर क्षेत्र एस.के. गिरिया एवं अधीक्षण अभियंता डीन चौकीकर के निर्देशन तथा कार्यपालन अभियंता शहर मुकेश महोबे के मार्गदर्शन में बिजली चोरी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत घरेलू मीटर से व्यावसायिक वाहन चार्जिंग, डायरेक्ट लाइन जोड़कर बिजली चोरी और विद्युत संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के दौरान कटनी के ग्राम भरवारा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। आरोप है कि कुछ लोगों ने बिजली चोरी करने की नीयत से पोल पर सीढ़ी लगाकर नई विद्युत केबल को जला दिया, ताकि अवैध रूप से डायरेक्ट बिजली कनेक्शन जोड़कर उसका उपयोग किया जा सके। सूचना मिलने पर कनिष्ठ अभियंता मनोज तिवारी मौके पर पहुंचे और जांच की। जांच के दौरान घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर ग्राम भरवारा निवासी राजकुमार चौधरी, अजय चौधरी और सोनेलाल चौधरी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई।

बिजली विभाग के अनुसार केबल जलने से विभाग को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। इस राशि की वसूली भी आरोपियों से की जाएगी।

सरकारी विद्युत संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 324(4)(बी) तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वहीं दूसरा मामला कैलवारा गांव से सामने आया, जहां कालीचरण पटेल पर बिना विभागीय अनुमति के अपने परिसर के बाहर लगे एलटी पोल को काटकर करीब सात फीट दूर दूसरी जगह लगाने का आरोप है।

बिजली विभाग ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला मानते हुए जांच के बाद कुठला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, विद्युत अधिनियम और लोक संपत्ति क्षति से जुड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई है।

मुकेश महोबे, कार्यपालन अभियंता, शहर संभाग कटनी

कार्यपालन अभियंता मुकेश महोबे ने बताया कि विभाग अवैध ई-रिक्शा चार्जिंग, स्मार्ट मीटर में लूप लगाकर बिजली चोरी और विद्युत संपत्ति से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी भी बहकावे में आकर मीटर, लाइन, पोल, केबल या ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ न करें। ऐसा करने पर भारतीय न्याय संहिता और विद्युत अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जेल की सजा तक हो सकती है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता

बिना अनुमति कालोनी विकसित करने को लेकर निगमायुक्त की जीरो टॉलरेंस की नीति” नगर की दो अवैध कालोनियों में निर्मित की गई अवैध संरचनाओं पर चला निगम का बुलडोजर, कॉलोनाइजरों को कड़ी चेतावनी

नगर निगम कटनी के विभिन्न पदों पर 25 कर्मचारियों को मिला पदोन्नति का लाभ, कर्मचारियों में हर्ष का माहौल:निगमायुक्त सुश्री परिहार ने जारी किया आदेश, प्रशासनिक कार्यों को मिलेगी गति एवं दक्षता

SANSKRITIIAS , IAS COACHING