“खतरे के साए में गायत्री नगर, खुले बिजली तारों पर नहीं दे रहा कोई ध्यान” “हादसे के बाद जागेगा प्रशासन? खंभे में खुली तारों से क्षेत्रवासी परेशान”

कटनी। नगर निगम की लापरवाही कहीं भारी न पड़ जाए। मामला शहर के गायत्री नगर स्थित अंबेडकर वार्ड की गुमान सिंह गली का है, जहां स्ट्रीट लाइट के खंभे में खुले फ्यूज वा नंगी बिजली की तारें खुलेआम दिखाई दे रही हैं। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम के कर्मचारी, वार्ड दरोगा और स्ट्रीट लाइट का मेंटेनेंस करने वाले कर्मचारी नियमित रूप से इस क्षेत्र में आते-जाते हैं, लेकिन किसी ने भी इस गंभीर समस्या को दूर करने की पहल नहीं की।

स्थाननीय लोगों का कहना है कि खंभे में लगी खुली तारें लंबे समय से लोगों के लिए खतरा बनी हुई हैं। इससे पहले भी मीडिया द्वारा इस समस्या को प्रमुखता से उठाकर नगर निगम प्रशासन के संज्ञान में लाया गया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया वर्तमान में मानसून का सीजन चल रहा है और लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में खुले बिजली तारों से करंट फैलने और किसी बड़े हादसे की आशंका और भी बढ़ गई है। जिस स्थान पर यह स्ट्रीट लाइट का खंभा लगा है, वहीं एक जनरल स्टोर संचालित होता है, जहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचते हैं। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवाजाही भी यहां लगातार बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते इन नंगी तारों को सुरक्षित नहीं किया गया तो कभी भी कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। सवाल यह है कि आखिर नगर निगम का विद्युत विभाग इस खतरे को नजरअंदाज क्यों कर रहा है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?

अब देखना यह होगा कि खबर सामने आने के बाद नगर निगम प्रशासन और विद्युत विभाग जागता है या फिर किसी अनहोनी के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING