“छपरवाह पार्क में लगेगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा,महापौर का बड़ा फैसला, छपरवाह पार्क को नई पहचान”

कटनी में महान शिक्षाविद्, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सम्मान में एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। नगर पालिक निगम कटनी द्वारा छपरवाह पार्क में उनके नामका नाम पटल स्थापित करने और उनकी प्रतिमा लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। महापौर प्रीति संजीव सूरी ने निगम अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए हैं।

महापौर प्रीति सूरी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कटनी के छपरवाह पार्क में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से नाम पटल और उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

महापौर ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनके विचार और राष्ट्रहित में किए गए कार्य आज भी देश के युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रतिमा और नाम पटल स्थापित होने से नागरिकों को उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को जानने और समझने का अवसर मिलेगा नगर निगम प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिमा स्थापना और नाम पटल से संबंधित सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

 

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]
SANSKRITIIAS , IAS COACHING