शराब तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, बोलेरो से 540 लीटर अवैध शराब जब्त, 13 लाख का माल पकड़ा

कटनी पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से 540 लीटर अवैध शराब की खेप बरामद की है। पुलिस ने मौके से करीब 13 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया है, जबकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना कुठला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान इन्द्रानगर पुल के पास एक सफेद रंग की बोलेरो क्रमांक MP20CK8589 पुलिस को देखकर संदिग्ध तरीके से तेज रफ्तार में सेन मोहल्ला की ओर भागने लगी। पुलिस ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया पुलिस ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बोलेरो की तलाशी ली, जिसमें 60 कार्टन अवैध शराब बरामद हुई। इनमें 55 कार्टन देशी लाल मसाला और 5 कार्टन देशी सफेद शराब शामिल थी। कुल 540 लीटर शराब की कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान यह बोलेरो वाहन शुभम निषाद के नाम पर पंजीकृत पाया गया। पुलिस ने शराब के साथ करीब 10 लाख रुपये कीमत का बोलेरो वाहन भी जब्त कर लिया है। इस प्रकार कुल 13 लाख रुपये मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।

मामले में कुठला थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Comment

SANSKRITIIAS , IAS COACHING
[democracy id="1"]

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

“22 हज़ार से अधिक नीट परीक्षार्थियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा पांच स्टेशनों पर विशेष हेल्प सुविधा… परीक्षार्थियों की सहायता में आर पी एफ, रेलवे स्टाफ, स्काउट्स एवं सेंट जॉन सदस्य पूरी मुस्तैदी से करेंगे सहयोग” ” 

SANSKRITIIAS , IAS COACHING