
कटनी (08 मई) – प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और कटनी जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह शनिवार 9 मई को कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने इस प्रवास के दौरान वे जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे, साथ ही जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से सीधा संवाद भी करेंगे।
मंत्री श्री सिंह सुबह 10 बजे लोलरी (नरसिंहपुर) से सड़क मार्ग द्वारा कटनी के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे जिला पंचायत सभागार में आयोजित ‘जिला विकास सलाहकार समिति’ की अहम बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी इसके बाद दोपहर 3 बजे वे कटनी स्थित भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनिधियों एवं आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
शाम 4:30 बजे मंत्री श्री सिंह मसुरहा घाट पहुंचकर ‘जल गंगा संवर्धन एवं स्वच्छता अभियान’ में भाग लेंगे, जहां वे जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 5:30 बजे वे सड़क मार्ग से पुनः नरसिंहपुर जिले के लोलरी के लिए प्रस्थान करेंगे।





